Delhi Vidhan Sabha Election Result 2025 : नमस्कार दोस्तों, आज 8 फरवरी का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज अगले 5 साल के लिए दिल्ली का भविष्य तय हो गया है। आज के इस आर्टिकल में हम पढेंगे Delhi Vidhan Sabha Election 2025 किसने जीता है। Delhi Vidhan Sabha Election Result 2025 क्या रहा। इसके अलावा हम Delhi Vidhan Sabha Election Date 2025 के बारे में भी जानेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Election 2025)
जैसे कि आप सभी जानते हैं कि दिल्ली भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है क्योंकि दिल्ली हमारे देश भारत की राजधानी है। दिल्ली से ही पूरे भारत के लिए रणनीति बनाई जाती हैं। इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव बहुत जरुरी होते हैं।
दिल्ली भारतीय राजनीति का केंद्र है। इसलिए अगर राजनीतिक पार्टियों पर नजर डाली जाए तो दिल्ली में भारत की सबसे प्रमुख पार्टियाँ चुनाव लडती हैं। जैसे कि वर्तमान भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस पार्टी और दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP)।
Delhi Vidhan Sabha Election Date 2025
2025 में आठवीं दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Election) 5 फरवरी 2025 को आयोजित किये गए। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जिसमें 70 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव में दिल्ली के 1.55 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने दिल्ली के नेताओं के लिए मतदान किया। इतने बड़े चुनावों को कराने के लिए दिल्ली में 13,033 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गयी थी।
Delhi Vidhan Sabha Election Result 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन करने के बाद अब बारी थी परिणामों के घोषणा करने की तो भारतीय निर्वाचन आयोग ने 8 फरवरी को Delhi Vidhan Sabha Election Result 2025 की घोषणा की। इन चुनावों में दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी ने हराकर दिल्ली में 27 सालों के बाद वापसी करी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 में 48 सीटों पर जीत हासिल की जबकि पिछली बार प्रचंड बहुमत से आने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार 22 सीटों पर ही सिमट गयी। जबकि भारत के सबसे पुरानी पार्टी कहलाने वाले कांग्रेस पिछले दो बार की तरह इस बार भी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पायी।
Delhi Vidhan Sabha Election 2025 में हुए बड़े उलटफेर
इस बार 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करने वाले इस चुनाव में बड़े बड़े उलटफेर देखने को मिले। पिछले 10 सालों से नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से जीत रहे अरविन्द केजरीवाल को BJP के प्रवेश वर्मा ने हरा दिया। नई दिल्ली को दिल्ली के मुख्यमंत्री की सीट के नाम से जाना जाता है। तो ऐसे में बहुत संभावना है कि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा ही बनेंगे।
दूसरी तरफ दिल्ली के पूर्व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से हार का सामना करना पडा। आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की हार के बाद दिल्ली की Chief Minister आतिशी मर्लेना कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे ज़्यादा मतदान वाला निर्वाचन क्षेत्र
हाल ही में संपन्न हुए आठवीं दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे ज़्यादा मतदान मुस्तफ़ाबाद में किये गए। यहाँ 69.00% मतदाताओं ने अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल किया। अगर दूसरे नंबर की बात करें तो सीलमपुर में 68.70% और तीसरे स्थान पर गोकलपुर है जहाँ 68.29% मतदान किया गया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे कम मतदान वाला निर्वाचन क्षेत्र
अगर हम सबसे कम मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे कम मतदान महरौली निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिला जहाँ सिर्फ 53.04% मतदान किया। दूसरे स्थान पर मॉडल टाउन है जहाँ 53.40% और तीसरे स्थान पर मालवीय नगर है जहाँ 54.00% मतदान किया गया।

दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 के Best 35 Questions पढने के लिए क्लिक करें।
8 फरवरी के करेंट अफेयर्स पढने के लिए क्लिक करें।
Delhi Vidhan Sabha Election Result 2025 – FAQs
1. Who won the Delhi Election 2025?
BJP has won the Delhi Election 2025.
2. Who won the Delhi Vidhan Sabha Election 2025?
BJP has won the Delhi Vidhan Sabha Election 2025.
3. Who will be the new Chief Minister of Delhi?
The new Chief Minister will be announced by BJP soon. Most probably Pravesh Sharma Will be the New Chief Minister of Delhi who defeated Arvind Kejriwal from New Delhi.